न्यूज़भारत

यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनते ही घाटी में तनाव बढ़ा, कई इलाको में इंटरनेट सेवाएं बंद

दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उधर, सजा का फैसला आते ही जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्ता बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए श्रीनगर के डाउनटाउन और मैसूमा इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस और कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के समर्थकों के बीच श्रीनगर के मैसूमा इलाके में मारपीट हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे।

टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही यासीन मलिक पर दस लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि मलिक के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मौत की सजा की मांग की थी।

गौरतलब है कि यासीन मलिक ने इस महीने की शुरुआत में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत टेरर फंडिंग मामले में सभी आरोपों को स्वीकार किया था। मलिक पर यूएपीए की धारा 18, धारा 20 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 124-ए (देशद्रोह) का आरोप लगाया गया था। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने 19 मई को उसे दोषी ठहराया था। जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार को उसे उम्रकैद की सजा सुना दी है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *