न्यूज़भारत

टीना डाबी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, साधारण तरीके से प्रदीप गवांडे संग लिए सात फेरे

आइएएस टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। जयपुर में दोनों का विवाह एक पांच सितारा होटल में बौद्ध धर्म पद्धति के अनुसार संपन्न हुआ।

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। तस्‍वीर में टीना और प्रदीप सफेद कपड़े पहने एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

हालांकि, टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की ओर से सोशल मीडिया या किसी और जरिए से शादी की जानकारी नहीं दी गई है।

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल को ही संपन्न हो गई थी, लेकिन तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। दरअसल, शादी में उनके साथ सिर्फ परिवार के सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही मौजूद रहे।

शुक्रवार (22 अप्रैल) को जयपुर के होलिडे इन में एक रिसेप्शन पार्टी दी गई। होटल में मेहमान के लिए 50 से ज्यादा कमरे बुक किए गए। रिसेप्शन पार्टी में काफी लोग शामिल हुए।

टीना डाबी काफी चर्चा में रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी थी। बता दें कि टीना डाबी की यह दूसरी शादी है।

साल 2018 में उन्होंने 2015 के सेकेंड UPSC टापर अतहर आमिर खान से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। हालांकि, ये रिश्ता टूटने की क्या वजह रही, इस पर खुलकर दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *