न्यूज़

झारखंड के खूंटी से पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया(पीएलएफआई) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना पर विशेष पुलिस टीम ने तीनों उग्रवादियों को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेगड़े गांव के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह संगठन विस्तार और अपने अन्य सदस्यों के सहयोग से किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

उन्होंने गिरफ्तार उग्रवादियों में से एक के खिलाफ कर्रा थाना क्षेत्र में 2018 में एक मामला दर्ज होने की पुष्टि की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

1 of 866

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *