Today Horoscope : दैनिक राशिफल 01 जुलाई (Friday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 01 जुलाई (Friday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।
  2. वृषभ: मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितिया रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है।
  3. मिथुन: वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में आय वृद्धि होगी। खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कायक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
  4. कर्क: आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आपको नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के वाद विवाद वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझेगा। विदेश यात्रा के भी आज योग बनते दिख रहे हैं।
  5. सिंह: आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी,लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,उन्हें वह आसानी से मिल जाएगा। आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लेने का सोचा है,तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  7. तुला: हमेशा कुछ नया करने की आदत आज आपको सफलता दिलाएगी। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। संतुष्टि हासिल करने के लिए खर्च करने का रास्ता न अपनाएं। आपको किसी विषय को समझने में परेशानी आ सकती है।
  8. वृश्चिक: आज आप किसी तरह का संदेह मन में न रखें। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू हो सकता है।
  9. धनु: सेहत मामलों में जोश व उत्साह होगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
  10. मकर: चन्द्रमा सप्तम भाव में व सूर्य इस राशि से खष्ठम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।
  11. कुंभ: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।
  12. मीन: आज इस राशि से द्वादश शनि, चतुर्थ सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। पंचम चन्द्रमा से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)