न्यूज़

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 19th जून (Sunday)

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन किसी मित्र का का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।
  2. वृषभ: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति रुझान रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार के साथ धार्मि‍क यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। म‍ित्रों के सहयोग से तरक्‍की के योग बनेंगे।
  3. मिथुन: पारिवारिक समस्याओं से परेशान से परेशान हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
  4. कर्क: गुरु भाग्यभाव में हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम है।व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।
  5. सिंह: आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जैसे पेट दर्द,गैस,अपच आदि इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे।
  6. कन्या: खष्ठम चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध बैंकिंग व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके पॉलिटिक्स से लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।
  7. तुला: आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के विशेष योग बनाता दिख रहा है। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है जिसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आज आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे आपके धन व कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो हो सकता है कि विवाद लंबा चल जाए।
  9. धनु: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के सहयेाग से कारोबार में तरक्‍की का रास्‍ता म‍िलेगा।
    तनाव से बचें।
  10. मकर: चन्द्रमा का द्वितीय व सुरु का खष्ठम गोचर धन के लिए शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गृह निर्माण में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।
  11. कुंभ: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मन कुछ परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। क्षणे-रुष्टा क्षणे-तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।
  12. मीन: गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर संतान को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 570

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *