वायरलउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं कमरे में नहीं जाऊंगी.. सुहागरात पर पत्नी ने पति को ठुकराया, सास ने मारे थप्पड़, दुल्हन ने कहा था- बॉयफ्रेंड के पास छोड़ दो

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के कुछ ही घंटों बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 21 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से शादी होने के बाद 22 फरवरी को दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंची, लेकिन रात में उसने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

जानकारी के मुताबिक, हमीर कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के बेटे धर्म कुशवाहा (26) की शादी राठ कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। विदाई के बाद जब परिवार वाले दुल्हन को दूल्हे के कमरे में ले जाने लगे तो उसने विरोध किया। किसी तरह कमरे में पहुंचने के बाद उसने पति को छूने से भी मना कर दिया।

दुल्हन ने साफ कहा कि वह गोहांड निवासी अपने प्रेमी कल्लू से प्यार करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है। उसने दावा किया कि उसकी शादी जबरन कराई गई है।

मामला बढ़ने पर पंचायत बुलाई गई। समझाने की कोशिश के दौरान सास ने आपा खो दिया और सबके सामने दुल्हन को तीन थप्पड़ जड़ दिए। 72 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन रोते हुए कहती दिख रही है – “और मारो, खूब मारो, मार डालो।”

पंचायत में मामला नहीं सुलझा तो दोनों पक्ष 23 फरवरी को थाने पहुंचे। वहां भी समझौते की कोशिश हुई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। अंततः दोनों परिवारों की सहमति से दूल्हा-दुल्हन ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। फिलहाल युवती अपने मायके में रह रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *