न्यूज़भारत

राजस्थान सीएम Ashok Gehlot ने ऐसा क्या ‘विवादित’ कह दिया कि मच गया ‘बवाल’?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप है कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी अपने दफ्तरों में ‘अवैध धन’ लाने के लिए अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है।

गहलोत ने कहा है कि जहां कहीं भी भाजपा की सरकार होती है, वहां अर्धसैनिक बल या पुलिस के ट्रक पार्टी के मुख्यालय में जमा करने के लिए बक्सों में पैसा भरकर ले आते हैं।

उन्होंने कहा, “ये ट्रकों में बक्से भरकर पैसे लाते हैं। गाड़ी पुलिस की होती है, उसे पकड़े कौन? लोग सोचते हैं रंगरूट आए होंगे मदद करने। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है देश के साथ, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सच्चाई आपके साथ है।

वहीं, भाजपा ने मुख् यमंत्री के इस आरोप को बेबुनियादी बताते हुए कहा है कि गहलोत ऐसे बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *