दुनिया

न्यूजीलैंड में ओमीक्रोन के मामले आने के बाद नए कोविड प्रतिबंध लगाने का फैसला

न्यूजीलैंड में शादी समारोह में शामिल होने ऑकलैंड गए एक ही परिवार के नौ लोगों के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए जाने के बाद नए कोविड-19 प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने रविवार को यह घोषणा की।

न्यूजीलैंड में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रंग आधारित नीति के तहत सोमवार से ‘‘ रेड सेटिंग’’ प्रभावी होगी जिसके तहत मास्क पहनने की जरूरत और समागम में लोगों की संख्या सीमित करने जैसे उपाय शामिल हैं।

अर्डर्न ने जोर देकर कहा कि ‘‘लाल का अभिप्राय लॉकडाउन नहीं है’’। उन्होंने कहा कि कारोबार खुले रह सकते हैं और लोगों को अपने मित्रों और परिवारवालों के साथ मिलने-जुलने तथा देश में घूमने की स्वतंत्रता होगी।

अर्डर्न ने वेलिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी योजना डेल्टा स्वरूप की तरह शुरुआती दौर में ही ओमीक्रोन के संक्रमण को रोकने की है, जिसमें हम तेजी से जांच करेंगे, संपर्क में आए लोगों का पता लगाएंगे, उन्हें अलग करेंगे ताकि ओमीक्रोन के प्रसार को धीमा किया जा सके।’’

न्यूजीलैंड उन कुछ देशों में शामिल हैं, जहां पर ओमीक्रोन ने महामारी का स्वरूप नहीं लिया है, लेकिन अर्डर्न ने स्वीकार किया कि इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की वजह से प्रसार को रोकना मुश्किल है।

Related Posts

2014 से 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ गाड़ी में बैठ चुके हैं पीएम मोदी, नए राज में दिख रही कार डिप्लोमेसी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

1 of 104

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *