दक्षिण भारत

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के एल मंजूनाथ का निधन

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति के एल मंजूनाथ का रविवार तड़के उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने न्यायमूर्ति मंजूनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मंजूनाथ का जन्म 21 अप्रैल, 1953 को हुआ था। सितंबर 1974 में एक अधिवक्ता रूप में कर्नाटक उच्च न्यायालय में उन्होंने वकालत की शुरूआत की थी।

उन्हें दिसंबर 2000 में कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और अक्टूबर 2001 में स्थायी न्यायाधीश बने।

बोम्मई ने न्यायमूर्ति मंजूनाथ के कामाक्षीपाल्य स्थित आवास का दौरा किया और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बोम्मई ने अपने शोक संदेश में कहा कि न्यायमूर्ति मंजूनाथ बहुत अच्छे अधिवक्ता थे।

बोम्मई ने कहा, ‘‘एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कर्नाटक नदी जल और सीमा विवाद प्राधिकरण के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं।’’

Related Posts

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर…

एम के स्टालिन ने ली तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 33 मंत्री

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। यह…

पीएम मोदी ने कर्नाटक के कलबुरगी में 50 हजार लोगों को मालिकाना अधिकार पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के नव-घोषित राजस्व गांवों के पात्र…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *