दुनियान्यूज़भारतराजनीति

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताया पीएम मोदी का आभार, जानिए क्यों की भारत की तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच शांति और कूटनीति को बढ़ावा देने में भारत से और अधिक योगदान की उम्मीद जताई।

ज़ेलेंस्की ने भारत के शांति प्रयासों की सराहना की
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर ज़ेलेंस्की ने लिखा,कि-पीएम मोदी यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करते हैं। हम भारत के योगदान पर भरोसा करते हैं, जो न केवल यूरोप, बल्कि हिंद-प्रशांत और उसके बाहर भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है।

पीएम मोदी का पत्र: भारत-यूक्रेन संबंधों की मजबूती पर जोर
ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी का एक पत्र भी साझा किया, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस (24 अगस्त) पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे पिछले साल कीव की अपनी यात्रा का स्मरण है और तब से भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर ध्यान देता हूं। मैं आपके साथ मिलकर हमारे सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।

भारत का शांति के प्रति रुख दोहराया
पीएम मोदी ने अपने पत्र में भारत के शांति के प्रति दीर्घकालिक रुख को रेखांकित करते हुए कहा,कि- भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों और वैश्विक शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 751

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *