न्यूज़भारत

वेज और नॉनवेज डिलीवरी बॉय के रहेगी एक ही ड्रेस, विवादों के बाद जोमैटो ने लिया बड़ा फैसला

उमकांत त्रिपाठी। कंपनी के सभी राइडर्स लाल ड्रेस पहनना ही जारी रखेंगे। हालांकि वेज और नॉन वेज के लिए डिलीवरी बॉय अलग-अलग रहेंगे। – Dainik Bhaskar
कंपनी के सभी राइडर्स लाल ड्रेस पहनना ही जारी रखेंगे। हालांकि वेज और नॉन वेज के लिए डिलीवरी बॉय अलग-अलग रहेंगे। जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल के अनुसार कंपनी वेजिटेरियन्स के लिए एक अलग फ्लीट (अलग डिलीवरी बॉयज) जारी रखेगी, मगर इस फ्लीट में हरे रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा। कंपनी ने ऐसा भेदभाव को खत्म करने के लिए किया है। कंपनी के सभी राइडर्स लाल ड्रेस ही पहनेंगे।

24 घंटे में वापस लिया फैसला
जोमैटो ने 24 घंटे से भी कम समय में अपने वेज डिलीवारी बॉयज के हरे रंग की ड्रेस पहनने के फैसले को वापस ले लिया है। अभी डिलीवारी बॉय पहले की ही तरह लाल रंग की टी-शर्ट ही पहनेंगे। जोमैटो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) दीपिंदर गोयल ने आज यानी बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने भारत में 100% वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करने वाले कस्टमर्स के लिए ‘प्योर वेज मोड’ और ‘प्योर वेज फ्लीट’ लॉन्च किया। इसके तहत जोमैटो ने वेज ऑर्डर्स पहुंचाने वालों के लिए हरे रंग की ड्रेस शुरू करने का फैसला लिया था।

जोमैटो ने दी ये सफाई
इसके अलावा कंपनी ने यह भी फैसला किया था कि वेज खाना हरे बॉक्स में और नॉनवेज फूड लाल बॉक्स में पैक किया जाएगा। अब सभी फूड्स को पैक करने के लिए एक ही जैसे बॉक्स का उपयोग किया जाएगा। दीपिंदर गोयल के अनुसार ‘प्योर वेज मोड’ में सिर्फ वेजिटेरियन फूड सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स का ही ऑप्शन मिलेगा। इस मोड में नॉन-वेजिटेरियन आइटम्स ऑफर करने वाले रेस्टोरेंट्स शामिल नहीं रहेंगे। गोयल ने नई पोस्ट में कहा है कि अब हमें एहसास हुआ है कि हमारे कुछ ग्राहकों को अपने मकान मालिकों से दिक्कत हो सकती है। अगर हमारी वजह से ऐसा हुआ तो यह अच्छा नहीं होगा ।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *