क्रिकेटखेलकूदन्यूज़

कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित, रोहित नहीं खेले तो कौन बनेगा कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए ट्वीट में लिखा गया है- #TeamIndia के कप्तान श्री रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) के बाद COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वह इस समय टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है, “टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में कोविड​​-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। उनकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।”

अगर रोहित शर्मा की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो फिर ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि वे 1 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। कोरोना से उबरने के लिए उनको कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में वे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

Related Posts

1 of 911

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *