क्रिकेटन्यूज़भारत

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें साल 2015 में आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने वाले हार्दिक नजर आ रहे हैं। हा ही में हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया है, उन्होंने मुंबई की जर्सी में फोटो शेयर की है। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस के साथ थे. वे बतौर कप्तान टीम को चैंपियन बना चुके हैं। लेकिन अब मुंबई में वापसी हो गई है। शुरू में, ऐसी खबरें थीं कि गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या को बरकरार रखा है, लेकिन बाद में एक मोड़ सामने आया, जिससे पता चला कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें टाइटन्स के साथ ट्रेड किया था। हालांकि वह कप्तानी संभालेंगे या फिर रोहित शर्मा के ही नेतृत्व में खेलेंगे, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

कैसे मुंबई के हुई हार्दिक?

दरअसल, मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को ट्रेड कर रही थी, लेकिन फ्रैंचाइजी की पर्स में इतने पैसे ही नहीं थे। ऐसे में मुंबई ने तय किया कि हार्दिक के लिए कई बड़े प्लेयर्स की कुर्बानी दी जाएगी। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ‘ऑल कैश’ सौदे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को ट्रेड किया है। इसके बाद उनके पास गुजरात टाइटंस के साथ पूर्ण नकदी सौदा करने और हार्दिक को लेने के लिए जरूरी राशि मौजूद थी। ग्रीन को पिछली नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हार्दिक ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं> हार्दिक ने साथ ही लिखा- होम, मी होम. दरअसल, ‘मी’ को उन्होंने एमआई लिखा है जो कि मुंबई इंडियंस की शॉर्ट फॉर्म है।

शुभमन गिल बनेंगे गुजरात के कप्तान

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का नया कप्तान बनाया गया है। गिल बतौर बल्लेबाज गुजरात के लिए कमाल करते रहे हैं और अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात टाइटंस के एक बयान में कहा गया “गिल एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें अनुभव और युवा उत्साह का एक अद्वितीय संयोजन है, जो गुजरात टाइटन्स की पहचान रही है। कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर गिल ने कहा “मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। शुभमन गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Posts

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *