क्रिकेटखेलकूददिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच, मोदी सरकार ने किया साफ, एशिया कप पर क्या कहा.?

खबर इंडिया की। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम अब पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और न ही पाकिस्तान की टीम को भारत आने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट जैसे मल्टीनेशन इवेंट्स को इस नियम से अलग माना जाएगा।

इस फैसले से यह साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को अपनी पसंदीदा टीमों के बीच टक्कर देखने के लिए एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार करना होगा।

सरकार का बड़ा ऐलान

खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत की नीति में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने का सवाल ही नहीं उठता। लेकिन चूंकि एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट बहुराष्ट्रीय आयोजन हैं, ऐसे में भारत इसमें भाग ले सकता है। हालांकि शर्त यह होगी कि टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित हो।

कब भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला केवल एशिया कप या आईसीसी टूर्नामेंट जैसे मंचों पर ही देखने को मिलेगा।

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से शुरू होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत 14 सितंबर को होगी।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा।
पूरा टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में आयोजित होगा।

13 साल से बंद है द्विपक्षीय क्रिकेट

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012-13 के बाद से बंद है। तब से दोनों टीमें केवल आईसीसी और एशिया कप टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होती हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध बहाल करने से इंकार कर दिया है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 829

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *