बिहार

नीतीश सरकार की शिकायत लेकर गृहमंत्री के पास पहुंचे RJD सांसद, अमित शाह से की मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में खराब होती कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल नीतीश सरकार को लगातार घेरने के प्रयास में जुटी है। बिहार में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की शिकायत अब राजद सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की है। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने खुद अपने एक्स पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। सांसद सुधाकर सिंह ने एक्स पर लिखा,कि- आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर बिहार की कानून-व्यवस्था, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी के बिगड़ते स्वास्थ्य के विषय पर विस्तृत चर्चा किया।

बैठक के दौरान बिहार में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा। राज्य में बढ़ते अपराध, सामाजिक अशांति और सुरक्षा की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार उनके समक्ष उजागर किया। प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देना अति आवश्यक है।

आपको बता दें कि- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को लेकर RJD नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। इस मुद्दे को लेकर मौजूदा विधानसभा सत्र में भी राजद के नेता नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। सदन के अंदर और बाहर राष्ट्रीय जनता दल के नेता इस मुद्दे पर सरकार से लगातार जवाब मांग रहे हैं। इसके अलावा राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव कई बार एक्स पर क्राइम बुलेटिन जारी कर सुशासन सरकार पर तंज कसते हैं।

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।चुनावी साल में बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *