दिल्ली

केजरीवाल सरकार ने राशन की दुकानें नहीं खोलीं, शराब की दुकानें खोल रही है: मीनाक्षी लेखी

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राशन की दुकानें खोलने में नाकाम रही और अब शहर भर में शराब की दुकानें खोल रही है।

अरविंद केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए, नई दिल्ली से सांसद ने कहा कि शराब की निजी दुकानें खोलने की अनुमति देने से दिल्ली सरकार के राजस्व पर असर पड़ेगा।

लेखी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ केजरीवाल सरकार ने न तो राशन की कोई नई दुकान खोली है और न ही नए राशन कार्ड जारी किए हैं, लेकिन पूरे शहर में शराब की दुकानें खोल रही है। इसके हानिकारक प्रभाव होंगे, क्योंकि इससे शराब की लत में फंसने से लोगों के परिवार टूट जाएंगे।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ‘आप’ सरकार की आबकारी नीति का कई सप्ताह से विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लिए जाने तक इसका विरोध जारी रखेंगे।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ दिल्ली के लोग, समान वितरण के नाम पर शहर भर में शराब की 850 दुकान खोलने की इस नीति से नाखुश हैं। क्या ऐसा करने की कोई जरूरत है? केजरीवाल सरकार पानी के समान वितरण, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और यमुना नदी की सफाई के लिए काम क्यों नहीं करती?’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के महिला मोर्चा के नेतृत्व वाले अभियान के तहत आने वाले आठ से 10 दिनों में 15 लाख लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

गुप्ता ने कहा कि हस्ताक्षरों की सूची भारत के राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी और उनसे दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया जाएगा।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *