दिल्ली

राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह पर क्यों भड़के प्रफुल्ल पटेल, बोले- आपने हमें बदनाम करने का काम किया

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गर्मागर्म बहस हुई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद प्रफुल्ल पटेल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर भड़क गए. उन्होंने कहा- संजय भैया, आप इनको (कांग्रेस को) और हमको बदनाम करके यहां बैठे हो. आसन से सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रफुल्ल पटेल को टोका और कहा कि ये सब रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. सभापति के टोकने के बाद भी प्रफुल्ल पटेल ने बोलना जारी रखा.

सभापति ने पटेल को टोका
प्रफुल्ल पटेल ने सभापति के टोकने पर कहा कि इन्होंने हमारी पार्टी और हमारी पार्टी के एक नेता का नाम लिया है तो हमें रिस्पॉन्ड करना पड़ेगा. यूपीए सरकार के समय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ का सिंचाई घोटाला अगर आपको लगता है तो आप उनके साथ क्यों बैठे हो. उस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे. प्रफुल्ल पटेल ने अन्ना हजारे का नाम लिए बिना कहा कि आपने हमारे एक बुड्ढे बाबा को बुलाकर हमारे नेताओं को बदनाम करने का काम किया था. तब हम भी यूपीए सरकार में थे.इस पर संजय सिंह ने कुछ कहा.

कार्यवाही से हटेगा संजय का बयान
प्रफुल्ल पटेल ने सवालिया अंदाज में कहा कि आपने इंडिया अगेंस्ट करप्शन क्यों चालू किया था? आपने क्लीन चिट दे दी न? दरअसल हुआ ये कि संजय सिंह जब बोल रहे थे, उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन पर सरकार को घेरते हुए छगन भुजबल का नाम ले लिया. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे, ये मोदी की गारंटी है. जब हम नजर उठाकर देखते हैं तो ऐसा लगता है कि सभी भ्रष्टाचारी बीजेपी के साथ आ जाएंगे, ये प्रधानमंत्री की गारंटी है. 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले के आरोपी, छगन भुजबल बीजेपी के साथ आ गए.संजय सिंह के बयान पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति जताई और इसे कार्यवाही से हटाने के लिए कहा.

 

 

Related Posts

1 of 79

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *