मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

आशिक को देख शादी के स्टेज से दौड़ी दुल्हन, दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड के गले में डाली वरमाला, MP का ये मामला चौंका देगा, VIDEO

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दुल्हन ने वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे को छोड़ अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी। शादी के मंच पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

पूरा मामला उमरेठ क्षेत्र के मुजावर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, परासिया से भलावी परिवार की बारात बड़े धूमधाम से गांव पहुंची थी। बारातियों का स्वागत हुआ, आतिशबाजी की गई और शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मेहमान खाने-पीने में व्यस्त थे, तभी वरमाला की रस्म शुरू हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


दूल्हा स्टेज पर पहुंच चुका था। कुछ देर बाद दुल्हन भी हाथ में वरमाला लेकर मंच पर आई। वहां मौजूद लोग खुशी-खुशी इस पल को कैमरे में कैद कर रहे थे। लेकिन अचानक माहौल बदल गया।

दुल्हन ने वरमाला हाथ में लेकर चारों तरफ नजर दौड़ाई और फिर अचानक स्टेज से नीचे उतरकर दौड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह पांडाल में खड़े अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। दुल्हन ने प्रेमी को गले लगाया और उसके गले में वरमाला डाल दी।

यह नजारा देखकर शादी समारोह में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। कुछ सेकंड के लिए पूरा पंडाल सन्न रह गया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पंडाल से बाहर निकाल दिया गया।

मामला यहीं नहीं रुका। इस घटना के बाद बारातियों और घरातियों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए शादी रोक दी गई।

दूल्हे ने भी इस घटना के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

बताया जा रहा है कि दुल्हन का पिछले दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार को भी इसकी जानकारी थी। हालांकि परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन शादी के दिन प्रेमी को सामने देखकर उसने अपना फैसला बदल लिया।

फिलहाल, दुल्हन अपने परिवार के साथ घर पर है। वहीं वर पक्ष ने सामाजिक अपमान और आर्थिक नुकसान की बात कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि गहने, अंगूठी और मोबाइल जैसी चीजें भी वापस ले ली गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

50 हजार कैश-बाइक नहीं दिया.. पत्नी के न्यूड फोटो-VIDEO सोशल मीडिया पर डाले, MP का सनसनीखेज केस

खबर इंडिया की. मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला…

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *