मध्य प्रदेशन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

जिससे रिश्ता तय हुआ, ये वो लड़का नहीं, वरमाला के दौरान स्टेज से उतरी दुल्हन, अजब एमपी का गजब केस, VIDEO

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन ने वरमाला के दौरान शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने सबके सामने साफ कह दिया कि जिस लड़के से उसका रिश्ता तय हुआ था, ये वो लड़का नहीं है। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


पूरा मामला ब्यौहारी इलाके का बताया जा रहा है। बुधवार रात गोहपारू से बारात ब्यौहारी पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारचार समेत सभी पारंपरिक रस्में पूरी हुईं। माहौल खुशी से भरा हुआ था और दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे।
इसके बाद वरमाला की रस्म शुरू हुई। दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ मंच पर आई। दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहना दी, लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो वह अचानक रुक गई। वह कुछ देर तक दूल्हे को ध्यान से देखती रही और फिर बिना माला पहनाए मंच से नीचे उतर गई।
जब परिवार वालों ने उससे वजह पूछी तो दुल्हन ने कहा कि जिससे रिश्ता तय हुआ था, ये वो लड़का नहीं है। दुल्हन की बात सुनते ही शादी समारोह में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। रिश्तेदारों ने काफी देर तक मान-मनौव्वल भी किया, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही।
मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां बातचीत के बाद आपसी सहमति से शादी रद्द करने का फैसला लिया गया। थाना प्रभारी जिया उल हक के मुताबिक, दोनों परिवारों ने बिना किसी विवाद के शादी समारोह समाप्त करने और अपने-अपने घर लौटने पर सहमति जताई।
अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

50 हजार कैश-बाइक नहीं दिया.. पत्नी के न्यूड फोटो-VIDEO सोशल मीडिया पर डाले, MP का सनसनीखेज केस

खबर इंडिया की. मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला…

1 of 802

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *