मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र, घोड़ी पर दूल्हे का डांस, ऐसे हुई सीएम के बेटे की शादी, मुख्यमंत्री ने ली बाबा बागेश्वर की चुटकी

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और डॉ. इशिता की शादी की रस्में सामूहिक सम्मेलन में संपन्न हुईं। उज्जैन के सांवराखेड़ी में कार्यक्रम हुआ। वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े। सभी रस्मों के बाद सीएम वर-वधू से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया।

शादी की रस्मों के दौरान बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा, आपका भी सामूहिक सम्मेलन में ही विवाह कराएंगे महाराज।सामूहिक सम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी भी पहुंचे।अखाड़ा परिषद सभी जोड़ों को सवा लाख रुपए और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

 

सभी वर-वधू से मिले सीएम
सीएम डॉ. मोहन यादव विवाह सम्मेलन में आए सभी जोड़ों से मिले और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी वर-वधू मेरे बेटे-बेटियों के समान हैं।

मंडप में बैठे दूल्हे ने कहा- ये सब सोचा नहीं था
उज्जैन के रहने वाले सागर परमार की शादी भी सामूहिक सम्मेलन में हो रही है। सागर ने कहा, सोचा नहीं था कि शादी में संत-महात्माओं का आशीर्वाद भी मिलेगा। घर पर शादी करते तो ये सब नहीं मिलता। सीएम हमारे लिए बहत कुछ किया है।

रवींद्र पुरी महाराज बोले- सीएम ने अच्छी पहल की
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा, कि- मुख्यमंत्री जी ने बहुत अच्छी पहल की है। हम भी प्रयास करेंगे कि कन्याओं का इसी तरह विवाह कराएं। अखाड़ा परिषद ने अपनी ओर से सभी जोड़ों को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

 

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 596

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *