मध्य प्रदेशन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड ने लड़कियों के साथ मिलकर किया युवक को किडनैप, फिर सुनसान जगह ले जाकर… MP का चौंकाने वाला केस

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया फ्रेंडशिप से शुरू हुए अपहरण एवं फिरौती के खेल में शामिल हनी ट्रैप की सुंदरियों को पुलिस ने उनके पूरे गिरोह के साथ न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, लेकिन इस गिरोह को लेकर अब नए नए खुलासे हो रहे हैं कि अपहरण और फिरौती के मामले में पकड़ाई ये सुंदरियां पहले भी एक रात की दुल्हन बनकर ससुराल वालों को लूट चुकी हैं। हाल ही में इन्हीं आरोपियों के खिलाफ शाजापुर में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। अब शाजापुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर इन्हें भैरवगढ़ जेल गिरफ्तार कर ले जा सकती है।

चिमनगंज टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि वे संगठित गिरोह के रूप में इसी तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी का काम करते हैं। इससे पहले वे शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर ससुरालजनों को लूट चुकी हैं। गौरतलब है कि 12 सितंबर को जबलपुर की रहने वाली कृतिका जैन नामक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर तुलाहेड़ा के प्रॉपर्टी व्यवसायी राहुल को हनी ट्रैप कर फंसाया था। दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उज्जैन आई थीं और गरोठ रोड पर राहुल को बुलाकर दो अन्य महिलाओं सहित 6 लोगों ने व्यवसायी का अपहरण कर लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकाया और फिरौती की मांग की थी। नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा प्रकरण दर्ज करवाने की धमकी भी दी थी।

मामले में पुलिस ने आरोपी पुष्पा उम्र 55 निवासी जबलपुर, कृतिका पिता स्व. छोटेलाल जैन, उम्र 18 वर्ष, जबलपुर, भारती लोधी पिता जगन लोधी, उम्र 18 वर्ष निवासी जबलपुर, अनुजा जैन पिता स्व. छोटेलाल जैन, उम्र 28 वर्ष, जबलपुर, संजय पिता बंशीलाल सोंटी, उम्र 25 वर्ष, निवासी परिगांव, थाना माकड़ौन, भगवान सिंह उर्फ फूलसिंह पिता बालूसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी अनखली, थाना माकड़ौन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एक साल पहले भारती ने उंडासा में ससुरालियों को लूटा – कृतिका जैन के साथ भारती लोधी नामक युवती भी गिरफ्तार हुई है। भारती ने साल भर पहले उंडासा के महिपाल नामक युवक से शादी की थी। यह शादी भी आरोपी पुष्पा जैन ने 2 लाख रुपए में तय करवाई थी। भारती शादी के कुछ ही दिन बाद महिपाल के घर से आधी रात को उसकी लोअर और टीशर्ट पहनकर भाग गई थी। रात्रि गश्त में पुलिस ने उसे अकेले जाते देख पूछताछ की तो वो भ्रमित करने वाली कहानियां गढ़ने लगी थी। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा। हालांकि महिपाल की तरफ से शिकायत नहीं की गई थी इसलिए कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। अब पुलिस महिपाल से संपर्क कर रही है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 804

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *