मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

प्रोफेसर ने बस में महिला से की गंदी हरकत, पीड़िता ने चुपके से वीडियो बनाया, इस वीडियो ने MP में मचाया बवाल

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सतना से रामनगर जा रही एक बस में महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत की गई। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

पीड़िता के मुताबिक, वह सतना से बस में सवार हुई थी। भटनवारा के पास बगल की सीट खाली होने पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया, जिसने खुद को अमरपाटन पीजी कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा बताया। शुरुआत में उसने बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हरकतें अश्लील हो गईं।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की इन हरकतों का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बस जैसे ही अमरपाटन पहुंची, वह सीधे थाने गई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आलोक सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत के बाद आरोपी ने महिला पर समझौते का दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के सामने आने के बाद अमरपाटन पीजी कॉलेज में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए और आरोपी प्रोफेसर के इस्तीफे की मांग करने लगे। तेज धूप के बावजूद छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं।

छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि शिक्षा संस्थानों की साख पर भी सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 774

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *