मध्य प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

धार की धरती पराक्रम की धरती रही है… 75वें जन्मदिन पर बदनावर में गरजे पीएम मोदी, कहा- आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर एमपी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को कई सौगातों से नवाजा। पीएम मोदी ने कहा, “मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।”

उन्होंने कहा, “वे चाहते थे कि देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़े। आज इसी प्रेरणा से भारत के 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत की इस यात्रा 4 स्तंभ है। नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान।”

धार की धरती पराक्रमी
पीएम ने कहा- आज कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मैं उनको नमन करता हूं। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों-बहनों को भी प्रणाम करता हूं। धार की धरती पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। मोदी ने कहा- आप जितनी भी दूर हों आपके दिन की बात मैं समझ लेता हूं। मोदी ने कहा- महर्षि दधिचि का त्याग हमें मानवता की सेवा के संकल्प की प्रेरणा देता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की।

सीएम ने की पीएम मोदी की तारीफ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात के लिए विश्व का मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बन रहा है। सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया है। दुनिया आश्चर्य में डूबी है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल और आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंची है।

Related Posts

मोदी सरकार ने बदल दिया राशन सिस्टम! अब परिवार के हिसाब से नहीं, इस तरह दिया जाएगा अनाज

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने देश की राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने…

1 of 853

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *