मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की एमपी सरकार की तारीफ, कहा- मोहन सरकार कर रही इन 5F पर काम

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर एमपी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को कई सौगातों से नवाजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि- हमारी सरकार फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर काम कर रहे हैं। धार के पीएम मित्र पार्क में जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। यहां रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। यहां से मैन्युफेक्चरिंग की लागत कम होगी। हम ऐसे 6 पीएम मित्र पार्क बनाने जा रहे हैं।

हमारी सरकार गरीबों की सरकार

पीएम ने कहा, “हमारी सरकार का जोर बहनों-बेटियों को सशक्त करने पर है। करोड़ों बहनें मुद्रा लोन लेकर नए उद्योग लगा रही हैं। सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। इतने कम समय में करीब 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

पिछले 11 साल में गरीब कल्याण, गरीब की सेवा और उसके जीवन में बेहतरी यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती। गरीब को थोड़ा सहारा मिल जाए, वह समुंदर पार कर जाता है। गरीब की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है।

4 करोड़ गर्भवती महिलाओं को फायदा

पीएम ने कहा , हमने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत साढ़े 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं को इसका फायदा मिल चुका है। 19 हजार करोड़ से ज्यादा राशि मांओं-बहनों के खाते में पहुंच चुकी है। अभी 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को मदद भेज दी गई है। 4 करोड़ से ज्यादा रुपए उनके खाते में जमा हो गए हैं।

आज मध्य प्रदेश की धरती से एक और अभियान शुरू कर रहा हूं। सिकल सेल एनीमिया बड़ा संकट है। हमारी सरकार आदिवासी भाई-बहनों को बचाने के लिए मिशन चला रही है। इसकी शुरुआत 2023 में शहडोल से की थी। आज मध्य प्रदेश में ही सिकल सेल स्क्रीनिंग का 1करोड़वां कार्ड वितरित किया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *