मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

होटल के कमरे में दोनों ने शराब पी, शाहरुख की फिल्म देखी फिर 21 साल की लड़की ने आशिक संग पीया जहर, MP का केस

खबर इंडिया की। रीवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस पूरी घटना में कई ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं, जो इसे सिर्फ सुसाइड नहीं बल्कि साजिश की तरफ भी इशारा करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मामला चोरहटा थाना क्षेत्र के ‘द एम्पायर होटल’ का है, जहां 22 अप्रैल को रवि साकेत और काजल साकेत ने कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों घर से अलग-अलग बहाने बनाकर निकले थे। रवि ने बारात में जाने की बात कही, जबकि काजल ने शॉपिंग का बहाना बनाया।

हैरानी की बात यह है कि होटल में बिना सही आईडी के कमरा दे दिया गया। सिर्फ रवि के दोस्त अतुल की आईडी ली गई, जिसने खुद होटल में रुकने के बजाय कपल को वहां छोड़ दिया। यही अतुल अब इस पूरे मामले में सबसे संदिग्ध किरदार बनकर सामने आ रहा है।

फोरेंसिक जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। होटल के कमरे से मिले खाने-पीने के हर सामान — तंदूरी रोटी, पनीर, पानी, बीयर और शराब — सबमें जहर मिला हुआ था। सवाल उठता है कि क्या दोनों ने खुद ये सब किया या किसी ने इसमें मदद की?

परिजनों का दावा है कि इतनी मात्रा में शराब और जहर दोनों अकेले नहीं ले सकते थे। दादा ने साफ कहा कि अगर सीसीटीवी फुटेज सामने आए तो सच्चाई उजागर हो सकती है। परिवार को शक है कि कमरे में और लोग भी मौजूद थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि कपल ने सुसाइड से पहले ट्रैजिक लव स्टोरी वाली फिल्में देखी थीं, जिनमें ‘कयामत से कयामत तक’ शामिल है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सिर्फ फिल्में किसी को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं करतीं। इसके पीछे पारिवारिक और सामाजिक दबाव जैसे कई कारण हो सकते हैं।

काजल के परिवार का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। अगर पता होता, तो वे हालात संभालने की कोशिश करते। वहीं रवि के पिता का आरोप है कि दोस्त अतुल ने उन्हें गुमराह किया। अगर सही जानकारी मिलती, तो शायद उनका बेटा आज जिंदा होता।

इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। बिना वैध आईडी के कमरा देना और 24 घंटे तक कोई पूछताछ न करना, कई बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल यह मामला सिर्फ एक प्रेम कहानी का दुखद अंत नहीं, बल्कि कई अनसुलझे सवालों की कहानी बन गया है — क्या यह सच में आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?

 

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

बार डांसर निकली ड्रग्स क्वीन, आलीशान घर से मिली 6 करोड़ की ड्रग्स, ये केस पढ़कर हैरान हो जाएंगे

खबर इंडिया की।महाराष्ट्र के कल्याण में टिटवाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *