महाराष्ट्र

सभी वर्गों को न्याय दिलाने वाला होगा बजट… आम बजट से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की भविष्यवाणी, PM मोदी पर ये बोले

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई यानी कल पेश किया जाएगा. बजट से देश की जनता को कई उम्मीदें हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि बजट 140 करोड़ लोगों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिणिक न्याय दिलाने वाला होगा. इस बजट में विकास के लिए बहुत सारा पैसा देने का ऐलान होगा. पीएम मोदी की सोच है कि हर वर्ग और धर्म के लोगों न्याय मिलना चाहिए. सभी को न्याय देने की भूमिका बजट में होगी.

अठावले ने एक इंटरव्यू में कहा कि- ”चाहे किसान, गरीब, युवा या महिला हो, तमाम लोगों को न्याय देने की भूमिका सरकार की रहेगी. बजट सराहनीय रहेगा. बजट अच्छा होगा. 2024-25 का बजट देश को आर्थिक न्याय और सामाजिक न्याय देने वाला बजट होगा.”

आम आदमी को मिलेगा न्याय
आर्थिक सर्वे में जीडीपी को लेकर किए गए अनुमानों पर अठावले ने कहा कि जिस तरह से हाउस में बजट के संबंध में जानकारी दी गई है उसमें जीडीपी बढ़ने वाली है. और आर्थिक दृष्टिकोण से बजट अच्छा होगा. हमारी कोशिश है कि हर वर्ग की आय बढ़े, गरीबी रेखा के नीचे के रह रहे लोग उससे बाहर आएं. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए. ये बजट आम आदमी को न्याय देने वाला होगा.

रोजगार को लेकर होगा बड़ा ऐलान
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, ”यह मध्यम वर्ग को न्याय दिलाने वाला होगा. यह औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाला होगा ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिले. यह बजट बहुत महत्वपूर्ण है. आदिवासी, दलित और अल्पसंंख्यकों को न्याय देने का काम यह बजट करेगा. शिक्षा में अच्छी प्रगति लाने वाला यह बजट होगा.”

Related Posts

पूरे महाराष्ट्र का आशीर्वाद महायुति के साथ, मुंबई की रैली में जमकर गरजे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में गुरुवार को 3…

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *