न्यूज़भारतमनोरंजन

क्या सच में दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान, साामने आकर खुद बताई पूरी सच्चाई!

खबर टीम इंडिया की। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर खबरें आई थीं कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अब राहत ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए इन खबरों को नकार दिया है.बता दें कि कहा जा रहा था कि राहत फतेह अली खान को उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. राहत अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए हुए थे.

दुबई से जारी किया वीडियो
राहत फतेह अली खान ने दुबई से एक वीडियो जारी करते हुए कहा- ‘मैं यहां दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और यहां बहुत अच्छे से मेरे गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं. सबकुछ ठीक है और मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें. ऐसा कुछ नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं. इंशाल्लाह मैं बहुत जल्द अपने देश वापस आऊंगा. मैं सुपरहिट गानों से एंटरटेन करूंगा. दुनिया भर में मेरे जितने फैन हैं, घटिया खबरों पर कान ना धरें और अपना वक्त बर्बाद ना करें. आप लोग मेरी पावर हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं.’

लंबे समय से चल रहा था विवाद
पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसी पर एक्शन लेते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा ये भी जा रहा था कि राहत फतेह अली खान को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था.बता दें कि राहत फतेह अली खान और उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में मामले दर्ज कराए हुए हैं.

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 871

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *