महाराष्ट्र

मुंबई जीआरपी का ट्विटर हैंडल हैक हुआ

मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का ट्विटर हैंडल आज साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया गया है। यह जानकारी रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को दी है।

गौरतलब है कि मुंबई उपनगर रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा जीआरपी के कंधों पर ही है।

जीआरपी, मुंबई के आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय मुंबई वासियों, हमें मालूम हुआ है कि जीआरपी मुंबई का हैंडल हैक कर लिया गया है। हम आपसे अगली जानकारी देने तक किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने का अनुरोध करते हैं।’’

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित एजेंसियां ट्विटर हैंडल का नियंत्रण फिर से हासिल करने पर काम कर रही हैं।

मुंबई जीआरपी के ट्विटर हैंडल पर दिखायी देता है कि इस अकाउंट का इस्तेमाल कर टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क से संबंधित कई ट्वीट रीट्वीट किए गए हैं।

खालिद ने कहा कि जीआरपी के अकाउंट का नियंत्रण फिर से हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी शिकायत के लिए उनके ट्विटर हैंडल या हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करने की अपील की है।

Related Posts

Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को दिया समर्थन

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

आज तय होगा महाराष्ट्र का सीएम, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नाम का ऐलान, ड्राइविंग सीट पर फडणवीस

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए करीब एक सप्ताह…

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *