राजस्थानन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

राजस्थान की महिला ने पीएम मोदी के लिए बनाई ऐसी खाट, देखकर आप भी कहेंगे, वाह.!

उमाकांत त्रिपाठी।कला किसी के एहसान की मोहताज नहीं होती, यह अपने आप में पहचान बनाती है। राजस्थान के जोधपुर जिले के सरेचा गांव की गीता देवी ने इस बात को पूरी तरह सच साबित किया है। ग्रामीण परिवेश में पलकर भी उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से एक ऐसी खाट बनाई, जो हर किसी को हैरान कर देती है। इस खाट पर उन्होंने सूती धागों से पीएम मोदी का चेहरा उकेरा, और इसे दो साल की लगातार मेहनत के बाद पूरा किया। गीता देवी की यह कलाकृति केवल एक सजावटी वस्तु नहीं, बल्कि ग्रामीण महिला शक्ति, धैर्य और रचनात्मकता का प्रतीक भी है।

सूती धागों से बुनी गई अनोखी खाट
ग्रामीण इलाकों में खाट का इस्तेमाल शहरों के बिस्तर की तरह बैठने और सोने के लिए किया जाता है। लकड़ी और धागों से बुनी ये खाट न केवल रोजमर्रा का उपयोग होती है, बल्कि यह कारीगरी का अद्भुत नमूना भी है। गीता देवी इस क्षेत्र की माहिर कारीगर हैं। उन्होंने अपने हाथों से खाट बुनी और उस पर पीएम मोदी के चेहरे की तस्वीर इतनी जीवंत उकेरी कि देखकर हर कोई हैरान रह गया।

 कैबिनेट मंत्री ने की सराहना
गीता देवी की कला की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने भी उनकी सराहना की। लोग कह रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाओं को उचित मंच मिलना चाहिए। सही अवसर मिलने पर ये कलाकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

दो साल की मेहनत और हिम्मत
गीता देवी ने इस खाट को बनाने में दो साल का समय लगाया। उनके पति भंवरलाल पटेल ने उन्हें प्रेरित किया और तीन असफल प्रयासों के बाद चौथे प्रयास में गीता ने शानदार चित्र उकेर दिया। इस दौरान वह गर्भवती भी हुईं, बच्चे की मां बनीं, लेकिन अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटीं और सफलता हासिल की।

खाट में छिपी है बारीकिया
इस खाट में पीएम मोदी के चेहरे के भाव और कपड़ों की बनावट इतनी बारीकी से उकेरी गई है कि देखने वाले को लगे कि ये किसी रंग से बनाई गई है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये पूरी कलाकारी धागों के बुने जाने से की गई है। शेडिंग और डिटेलिंग भी बेजोड़ हैं, जो किसी भी चित्रकार को प्रभावित कर सकती हैं।

पीएम मोदी को करना है भेंट
गीता देवी का सपना है कि- वो ये खाट प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करें। उनका कहना है कि- ये खाट सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और ग्रामीण प्रतिभा का प्रतीक है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *