उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति बॉर्डर पर, देवर संग रचाती थी रासलीला, UP में पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या, पुलिस ने पकड़ा तो बेहोश हुई

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीएसएफ के एक जवान की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में किसी बाहरी दुश्मन का नहीं, बल्कि परिवार के ही लोगों का हाथ निकला।

पुलिस के मुताबिक, जवान नैन सिंह की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर करवाई थी। गुलशन, रिश्ते में नैन सिंह का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि कोमल और गुलशन के बीच अवैध संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे।

लेकिन नैन सिंह इस रिश्ते का विरोध कर रहा था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि गुलशन ने अपने तीन साथियों को करीब 6 लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दी। यह रकम कोमल ने अपने जेवर बेचकर जुटाई थी।

घटना 27 मार्च की रात की है, जब नैन सिंह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर घर में घुसा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। शुरुआत में परिवार ने पड़ोसियों पर शक जताया, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली।

कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया और पत्नी कोमल, गुलशन समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों में विश्वास और विश्वासघात पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 783

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *