उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सुहागरात पर खुली दुल्हन की आंख, जेठानी के कमरे से निकलता दिखा दूल्हा, शादी के नाम पर हो गया धोखा

उमाकांत त्रि्पाठी।यूपी के गोरखपुर से ऐसे खबर सामने आई है, जिसने सभी के होश फाख्ता करके रख दिए. एक दुल्हन यहां बड़े ही अरमानों से ब्याह कर दूल्हे राजा संग ससुराल पहुंची. मगर सुहागरात पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो ताउम्र याद रखेगी. दरअसल, वो पूरी रात दूल्हे का इंतजार करती रही. मगर दूल्हा कमरे में आया ही नहीं. थक हारकर वो सो गई. मगर जब सुबह उठी तो देखा कि उसका पति उसकी जेठानी के कमरे से बाहर आ रहा है. यह देखते ही दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई.

अब ये बात रोज की हो गई
रोज इसी तरह होने लगा. पति उसके कमरे में आता ही नहीं. बल्कि अपनी भाभी यानि दुल्हन की जेठानी के कमरे में सोने जाता. आखिरकार कब तक दुल्हन ये सब सहन करती. उसने इसका विरोध कर ही डाला. आरोप है कि- दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो जेठानी और उसके पति ने मिलकर उसकी पिटाई कर डाली. फिर घर से भी निकाल दिया.

विवाहिता ने फिर पुलिस से मदद मांगी. उसने पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर FIR दर्ज करवाई. घटना गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र की है. 30 साल की नई नवेली दुल्हन ने अपने पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध रखने और दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

पीड़िता ने बताया कि- उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था. पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. निकाह के अगले दिन ही वह विदा होकर अहमदाबाद चली गई, जहां दावते वलीमा हुआ. ससुराल पहुंचने के बाद सुहागरात के दिन वह पूरी रात पति का इंतजार करती रही लेकिन पति कमरे में नहीं आया. सुबह देखा कि पति जेठानी के कमरे से निकल रहा था. हर रात यही क्रम चलता रहा.

लोगों की मदद से मायके पहुंची महिला
जब उसने इसका विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. किसी तरह लोगों से मदद लेकर वह गोरखपुर स्थित मायके पहुंची और 21 अक्तूबर से यहीं रह रही है. बाद में पीड़िता के माता-पिता अहमदाबाद गए तो उन्हें घर से भगा दिया गया. बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *