Uncategorizedदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पहलगाम अटैक, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और दुनिया भर में तारीफ, पीएम मोदी के मुरीद हुए पाकिस्तान एक्सपर्ट

उमाकांत त्रिपाठी।पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव और बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे. पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित और एक्सपर्ट कमर चीमा ने ये दावा किया है. उनका कहना है कि पीएम मोदी नेशनलिस्ट हैं, अच्छी तकरीर करते हैं, एनर्जी भी है और उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं है.

अब्दुल बासित अक्सर अपने वीडियोज में भारत और भारतीय हुकूमत के खिलाफ बोलते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के रविवार 27 अप्रैल, 2025  के एपिसोड की काफी प्रशंसा की है. उन्होंने कहा, ‘मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने बड़ी अच्छी बातें कीं. जाती तौर पर मोदी साहब की सलाहियतों से मैं बड़ा मुतासिर हूं. खासतौर पर वह जो बात करते हैं और तकरीर करते हैं, बड़ी जबरदस्त तरीके से करते हैं. अच्छे सियासतदान हैं. अपने मुल्क के बारे में भी सोचते हैं, ये भी बड़ी अच्छी बात है.’

प्रभावशाली पीएम हैं मोदी- बोले अब्दुल बासित
अब्दुल बासित ने कहा कि वैसे वह पीएम मोदी के नजरिए और व्यूज को सपोर्ट नहीं करते हैं, लेकिन पीएम मोदी नेशनलिस्ट हैं, अखंड भारत की भी बात करते हैं और वह एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझसे कोई पूछ रहा था कि आप कब तक नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर देख रहे हैं, तो अब अगला चुनाव तो 2029 में है और उनका कोई चैलेंज नजर नहीं आ रहा है. अभी उनमें एनर्जी भी है. विपक्ष में भी कोई टक्कर देने वाला नहीं है.’

‘राहुल गांधी में लीडर वाली बात नहीं’- अब्दुल बासित
अब्दुल बासित ने कहा कि- विपक्ष भी बंटा हुआ है. एक I.N.D.I.A ब्लॉक बना था, लेकिन वो भी नहीं चला आगे. उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी भी उनके सामने नजर नहीं आते हैं, वो जो एक बेसिक करिश्मा होता है किसी लीडर में, राहुल गांधी में वो नहीं दिखता है. बाकी रीजनल पार्टी हैं, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, समाजवादी पार्टी है, लेकिन वो नेशनल लेवल पर बीजेपी को चैलेंज करने की पॉजीशन में नहीं हैं.

‘2029 में भी आएंगे मोदी’, अब्दुल बासित का दावा
अब्दुल बासित ने कहा कि- फिलहाल लगता है कि- मोदी साहब ही पीएम बनेंगे, लोगों का ख्याल था कि वह अगला चुनाव न लड़ें, लेकिन मेरा ख्याल है कि 2029 में भी वही पीएम के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि बहुत सी चीजें आरएसएस पर भी निर्भर करती हैं क्योंकि वो भी चाहती है कि बीजेपी पावर में रहे. अगर उन्हें कोई बेहतर कैंडिडेट मिल गया तो अलग बात है, लेकिन मोदी जी ने आरएसएस के साथ भी बनाकर रखा है. नागपुर आरएसएस के हेडक्वार्टर भी वो गए थे, जो कि पहले कोई प्राइम मिनिस्टर नहीं गया था.

‘2034 भारत की हुकूमत में रहेंगे मोदी’- बोले कमर चीमा
कमर चीमा ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ और पूर्व की इमरान खान सरकार को लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि जिस तरह भारत सरकार दुनिया के सामने अपना मुकदमा रखती है, उस तरह पाकिस्तानी सरकार नहीं करती है. उन्होंने दावा किया कि- 2034 तक पीएम मोदी को कई हिलाने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार 11 साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं समझ सकी. नरेंद्र मोदी 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले हैं इसलिए आपको समझना पड़ेगा उन्हें.

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 609

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *