Uncategorized

देश में 24 घंटे में सामने आए 514 कोविड मरीज, कोरोना की दस्तक के बीच आई राहत की खबर

उमाकांत त्रिपाठी।
भारत में 24 घंटे में सामने आए 514 नए कोविड-19 केस, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,422 हो गई है। कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 92 प्रतिशत लोग होम क्वारंटाइन से ठीक हो रहे हैं। खबर के मुताबिक वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वेरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के 514 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,422 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन मौतें हुईं- दो महाराष्ट्र में और एक कर्नाटक में. 5 दिसंबर, 2023 तक कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों में आ गई थी, लेकिन कोविड के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 और सर्दियां शुरू होने के बाद मामले बढ़ने लगे।

ज्यादातर मामले केरल और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद, 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में अधिकतम 841 नए मामले सामने आए, जो 7 मई 2021 को दर्ज किए गए सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत है। कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 92 प्रतिशत लोग होम क्वारंटाइन से ठीक हो रहे हैं। खबर के मुताबिक वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वेरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि

Related Posts

NEET परीक्षा विवाद: राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- हमेशा की तरह मौन धारण की हुई है सरकार

उमाकांत त्रिपाठी।NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर…

रोमांचक लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों हारी टीम इंडिया, सुनील गावस्कर ने बताई ये बड़ी वजह, जानिए क्या कहा.?

खबर इंडिया की।लॉर्ड्स में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का अंत…

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *