Uncategorized

इंगलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम इंडिया को किया गया घोषित इंडियन टीम की ओर से विकेटकीपर ध्रुव जरेल को पहली बार टेस्ट टीम में मिला मौका।

खबर टीम इंडिया की।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच के लिए टीम इंडिया घोषित हो गई है। शुक्रवार देर रात BCCI ने टीम घोषित की। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला, वहीं तेज गेंदबाज आवेश खान टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे।
इंजर्ड मोहम्मद शमी शुरुआती 2 टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि वह आखिरी 3 टेस्ट के लिए टीम में जगह बना सकेंगे।

जुरेल ने 15 रणजी मैच खेले
उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 22 साल के इस खिलाड़ी के नाम 15 मैच में 790 रन हैं। इनमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में जुरेल को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए के स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था।

आवेश खान के पास डेब्यू का मौका
मध्यप्रदेश के आवेश खान के पास डेब्यू करने का मौका है। आवेश ने 39 फर्स्ट क्लास मैच में 154 विकेट लिए हैं। आवेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह सिलेक्ट किया गया था। हालांकि वह मैच नहीं खेल सके थे।

4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम
भारत में टेस्ट के दौरान स्पिनर्स को रोल बेहद अहम हो जाता है। खासकर एशिया के बाहर की टीमों को स्पिन खेलने में बहुत परेशानी होती है। इसे देखते हुए भारत ने रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के रूप में 3 स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ कुलदीप यादव को भी जगह दी है।

25 जनवरी से 11 मार्च तक होगी टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट की सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही। पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं 2 फरवरी से दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम, 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट, 23 फरवरी से चौथा टेस्ट रांची और 7 मार्च से 5वां टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा।

भारत ने घर में आखिरी सीरीज 3-1 से जीती थी
इंग्लैंड के खिलाफ WTC के लिहाज से भारत को चुनौती मिलेगी। 5 मैचों की सीरीज में मुकाबले टक्कर के होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज अगस्त 2021 के दौरान इंग्लैंड में हुई थी। 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। वहीं, भारत में दोनों के बीच आखिरी सीरीज फरवरी 2021 में हुई थी, 4 टेस्ट की इस सीरीज को भारत ने 3-1 से जीता था।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।
पॉसिबल-11: रोहित, यशस्वी, शुभमन, कोहली, श्रेयस, राहुल (कीपर), जडेजा, अश्विन, अक्षर, बुमराह, सिराज।

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *