एजूकेशन

अग्रणी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर्स के साथ शिक्षा मंत्री की होगी बैठक, कोरोना प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज विभिन्न IIT के निर्देशकों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन, ऑनलाइन शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 20 मई 2021 को सुबह 11:30 बजे IIT, NIT, IIIT, IISER और IISC के निदेशकों के साथ ऑनलाइन लर्निंग, कोविड-19 प्रबंधन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार 17 मई को शिक्षा मंत्री ने भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। इस मीटिंग में कोविड संकट के दौरान शिक्षा प्रणाली के प्रबंधन के लिए उनके द्वारा अपनाए गए विभिन्न उपायों और स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन सीखने के लिए उनके द्वारा अपनाई गई रणनीतियों पर चर्चा की गई थी। अधिकारियों के अनुसार 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं का मुद्दा भी चर्चा में आया था।

इस दौरान पोखरियाल ने कहा कि महामारी के बावजूद केंद्र और राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जैसी एजेंसियों ने ऑनलाइन शिक्षा देने के साथ-साथ JEE और NEET-UG जैसी सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ 18 मई को बैठक कर ऑनलाइन शिक्षा कोविड-19 प्रबंधन के एजेंडे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन पर चर्चा की थी।

Related Posts

इस स्टेट में निकली पटवारी की बंपर भर्ती, युवाओंके लिए सुनहरा मौका, कौन कर सकता है आवेदन?

उमाकांत त्रिपाठी।हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए…

UPSC चेयरमैन ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा: 5 साल का कार्यकाल बीच में छोड़ने की ये तो नहीं वजह

उमाकांत त्रिपाठी।UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *