व्यापार

4,100 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए एसबीआई केएसके महानदी का एनपीए खाता बेचेगा, बोलियां मांगीं

भारतीय स्टेट बैंक अपने 4,100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाये की वसूली के लिए केएसके महानदी पावर कंपनी का गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) खाता बेचेगा। बैंक ने इसके लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) तथा अन्य वित्तीय संस्थानों से बोलियां मांगी हैं।

एसबीआई ने नीलामी नोटिस में कहा, ‘‘वित्तीय संपत्तियों की बिक्री की नीति तथा नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप हम केएसके महानदी का खाता बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित कर रहे हैं।’’

केएसके महानदी के खाते की ई-नीलामी 31 दिसंबर, 2021 को होगी।

कंपनी पर एसबीआई का कोष आधारित बकाया 3,805.04 करोड़ रुपये तथा गैर-कोष आधारित बकाया 286.83 करोड़ रुपये का है। इस तरह कुल बकाया 4,101.87 करोड़ रुपये है।

देश के सबसे बड़े बैंक ने इस एनपीए खाते की बिक्री के लिए आरक्षित मूल्य 1,423.17 करोड़ रुपये रखा है।

Related Posts

खेत में सही से नहीं हो रही पैदावार, तो सरकार की ये स्कीम आएगी काम, होगा बंपर फायदा

खबर इंडिया की।खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ ज्यादा खाद और यूरिया डालना…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *