Uncategorized

दक्षिण राज्यों का दौरा कल से शुरु करेंगे इलेक्शन कमीशन आंध्रप्रदेश और तमिलनाड़ु से करेंगे शुरुआत

उमाकांत त्रिपाठी।
इलेक्शन कमीशन 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार (8 जनवरी) से राज्यों का दौरा शुरू कर रही है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार, इलेक्शन कमिश्नर अनूप पांडे और अरुण गोयल सभी राज्यों में जाकर स्टेट इलेक्शन कमीशन और प्रशासन से तैयारियों की जायजा लेंगे।

इलेक्शन कमीशन अपने दौरे की शुरुआत दक्षिण के राज्यों से कर रही है। 8 जनवरी को चुनाव आयोग की टीम सबसे पहले आंध्र प्रदेश जाएगी। यहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की 175 सीटों पर चुनाव होने की संभावना है।

हालांकि, इससे पहले चुनाव आयोग की टीम तमिलनाडु जाने वाली थी। अब आंध्र प्रदेश के बाद तमिलनाडु का दौरा होगा। इन राज्यों में लोकसभा की क्रमश: 25 और 39 सीटें हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, चीफ इलेक्शन कमिश्नर और इलेक्शन कमिश्नर्स सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

वे उन राज्यों को छोड़ सकते हैं, जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर्स और दूसरे सीनियर अधिकारियों की एक टीम पहले ही लगभग सभी राज्यों का दौरा कर चुकी है।

इलेक्शन कमीशन ने राज्यों के निर्वाचन पदाधिकारियों को 10 मार्च तक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके बाद दिल्ली में सभी राज्यों के चुनाव पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। 2019 में 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हुई थी। 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में चुनाव हुए थे।

वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव हुए थे।

 

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

अरबाज से तलाक, अर्जुन से ब्रेकअप के बाद अब 19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में डूबी 52 साल की मलाइका

खबर इंडिया की।बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *