Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी पहुंचे महाराष्ट्र यहां पर पहुंचने के बाद नासिक में किया रोड शो ;पीएम ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर नासिक में नेशनल यूश फेस्टिवल का किया उदघाटन।

उमाकांत त्रिपाठी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 12 जनवरी को महाराष्ट्र पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने नासिक में डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसके बाद कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी ने दक्षिण की गंगा कही जाने वाली गोदावरी में गंगा पूजा भी की। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इसके बाद मुंबई में अटल सेतु उद्घाटन करने के बाद यहां भी रोड शो किया।

मोदी ने कहा कि आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वो पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसके सबूत हैं। 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों की साफ-सफाई भी करें।
12 से 16 जनवरी तक होने वाले यूथ फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल की थीम ‘विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गई है। इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें भाग ले रही हैं।

 

मोदी के भाषण की 5 बातें…

नासिक की धरती को प्रणाम
जीजाबाई ने शिवाजी महाराज को बनाया। इस धरती ने अहिल्याबाई होल्कर, रमाबाई अंबेडकर जैसी महान महिलाएं दीं। भगवान श्रीराम ने इस भूमि पर कई वर्ष व्यतीत किये। इसलिए मैं इस धरती को प्रणाम करता हूं।

परिवारवाद की राजनीति पर
परिवारवाद की राजनीति को कम करें। इसने देश का नुकसान किया है। आप अपनी राय कोर्ट के जरिए जाहिर करें। कुछ लोग पहली बार वोट डालेंगे। फर्स्ट टाइम वोटर लोकतंत्र में ऊर्जा-शक्ति ला सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में आए, इसके लिए प्रक्रिया जल्दी पूरी कर लीजिए।

युवाओं की ताकत पर
हमारे ऋषि-मुनियों ने युवा शक्ति को सर्वोच्च बताया है। विवेकानंद ने भी बताया था कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति युवाओं के कंधे पर टिकी है। भारत दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी में आया है। आज भारत एक से बढ़कर एक इनोवेशन कर रहा है, रिकॉर्ड पेटेंट फाइल कर रहा है, भारत मैन्युफेक्चरिंग हब बन रहा है, इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है।

युवा लीड करना जानता है
आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वो पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसके सबूत हैं।

मंदिरों-तीर्थों में स्वच्छता अभियान चलाएं
मैंने जनता से 22 जनवरी तक देशभर के मंदिरों की सफाई करने की अपील की थी। आज मुझे नासिक के कालाराम मंदिर की सफाई करने का अवसर मिला। इसलिए सभी नागरिकों को देश के सभी मंदिरों और तीर्थों में स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए लोग श्रमदान करें

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *