एजूकेशन

इस बार खास होगी परीक्षा पे चर्चा: दीपिका पादुकोण, सदगुरु समेत ये हस्तियां देंगी टिप्स, 10 फरवरी को होगा कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।Pariksha Pe Charcha: इस बार परीक्षा पे चर्चा नए फॉर्मेट में नए अंदाज के साथ होगी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ दीपिका पादुकोण, सदगुरु, मैरी कॉम जैसी मशहूर हस्तियां भी इस कार्यक्रम में छात्रों को टिप्स देंगी। पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह 8वां संस्करण है। इस साल तीन करोड़ से ज्यादा स्टूडेंस्ट ने इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

परीक्षा पे चर्चा के नए फॉर्मेट का प्रसारण 10 फरवरी को किया जाएगा। पीएम मोदी के साथ अलग-अलग क्षेत्रों से हस्तियां परीक्षा के दौरान होनेवाले तनाव को दूर करने का मंत्र देती दिखेंगी। आम तौर पर बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाली इस चर्चा में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनावों को दूर भगाने का मंत्र देते दिखते थे। लेकिन इस बार ये हस्तियां भी छात्रों को परीक्षा के लिए तनाव मुक्त रहने का मंत्र देती दिखेंगी।

पीएम मोदी के अलावा ये हस्तियां देंगी छात्रों को टिप्स

सद्गुरु
दीपिका पादुकोण
मैरी कॉम
अवनि लेखरा
रुजुता दिवेकर
सोनाली सभरवाल
विक्रांत मैसी
भूमि पेडनेकर
राधिका गुप्ता

इस बार परीक्षा पे चर्चा ने रजिस्ट्रेशन के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए 3.6 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 3.3 करोड़ स्टूडेंट्स, 2.7 लाख शिक्षक और 5.5 लाख अभिभावक शामिल हैं। इनमें से चुनकर 2500 लोगों को भारत मंडपम में लाइव कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा। फिर इन 2500 में से टॉप 10 ‘लीजेंडरी एग्जामिनेशन वॉरियर्स’ को प्रधानमंत्री के आवास पर जाने का मौका भी मिलेगा।

Related Posts

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *