व्यापार

ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर शख्स, दुनियाभर के अमीरों में होती है गिनती

भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को वैश्विक अरबपतियों की सूची में 10वां स्थान मिला है। उन्होंने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा फिर से हासिल कर लिया है। पिछले साल चीन के जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। लेकिन इस बार वे वैश्विक सूची में 17वें स्थान से गिरकर 26वें स्थान पर आ गए हैं।

भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी। जो 50.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं।

एचसीएल टेक्नालॉजीज के संस्थापक शिव नाडर  भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनका विश्व स्तर पर अमीरों की सूची में 71वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 23.5 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई है।

वहीं चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं, इंडियन रिटेल किंग के नाम से मशहुर दमानी की संपत्ति 16.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

पांचवें पायदान पर उदय कोटक हैं। जिनकी कुल संपत्ति 15.9 अरब डॉलर है।

Related Posts

सीसीआई ने क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड में 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा…

सहारा इंडिया में पैसे जमा करने वालों के लिए पटना हाई कोर्ट का राहत भरा आदेश, अब लौटेगा पैसा

सहारा इंडिया में जमा अपना पैसा लौटने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *