गैजेट

9 हजार में खरीदें सैमसंग का बेहतरीन फोन, बजट फोन में मिलगी अच्छी क्वालिटी

अगर आप एक फोन खरीदना चाह रहे हैं और बजट कम है तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपके पास सैमसंग के शानदार फीचर वाले Galaxy F02s को खरीदने का मौका है।

जिसे सैमसंग ने हाल ही में F-सीरीज के तहत लॉन्च किया है। आज सैमसंग Galaxy F02s को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकॉर्ट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

सेल में आपको स्मार्टफोन पर कई तरह के शानदार ऑफर मिल रहे हैं. अब आपको बताते हैं इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी है। वहीं इसके 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। इस फ़ोन को अगर आप Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

साथ ही आपको यह फोन 1500 से 1667 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी मिल जाएगा। स्मार्टफोन तीन कलर- डायमंड ब्लू, डायमंड व्हाइट और डायमंट ब्लैक में लॉन्च किया गया है। 

सैमसंग Galaxy F02s स्मार्टफोन में 6.5-inch का HD+ Infinity-V स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये बताना जरूरी ही कि इस हैंडसेट में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। यह फोन Snapdragon 450 चिपसेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में Android 10 पर आधारित OneUI मिलता है।

डिवाइस से रियर साइड में रेक्टेंगुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 13MP के मेन लेंस और 2MP + 2MP लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Related Posts

ट्विटर में आया एडिट बटन, किस तरह कर सकेंगे इस्तेमाल, किन यूजर्स को पहले मिलेगी ये सुविधा, जानें

ट्विटर ने एडिट किया गया पहला ट्वीट शेयर किया है जिससे यूज़र्स यह समझ सकते हैं कि…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *