व्यापार

सोना हुआ सस्ता, करवा चौथ में जमकर करें खरीददारी

इस साल करवा चौथ का पावन पर्व 13 अक्टूबर को है। करवा चौथ के पहले इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को जहां सोना सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी गई है। इसके बाद सोना 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 60,800 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4300 और चांदी 19000 रुपये सस्ता मिल रही है।

शुक्रवार को सोना 73 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 552 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51838 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी 178 रुपये महंगा होकर 60848 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी को चांदी 364 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 60670 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 552 रुपया महंगा होकर 51838 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 549 रुपया महंगा होकर 51630 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 506 रुपया महंगा होकर 47484 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 414 रुपया महंगा होकर 38879 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 323 रुपये महंगा होकर 30325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोना ऑलटाइम हाई से 4300 और चांदी 19000 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4362 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 19132 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related Posts

सीसीआई ने क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड में 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा…

सहारा इंडिया में पैसे जमा करने वालों के लिए पटना हाई कोर्ट का राहत भरा आदेश, अब लौटेगा पैसा

सहारा इंडिया में जमा अपना पैसा लौटने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *