चुनाव

ईशुदान गढ़वी होंगे आप के गुजरात सीएम का चेहरा

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप के सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को आप का सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है.

बता दें कि केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं. 

गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे के लिए पाटीदार नेता गोपाल इटालिया, अल्पेश कथेरिया, कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इंद्रनील राज्य गुरु, मनोज सुरथिया का नाम चल रहा था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जनता द्वारा मांगी गई राय के आधार पर पूर्व पत्रकार ईशूदान गढ़वी के नाम की घोषणा कर दी है. 

ईशुदान गढ़वी अभी आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हैं. राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुजरात की 16 लाख 48 हजार 500 जनता ने अपनी राय दी है. गुजरात की 16 लाख से ज्यादा लोगों की राय के आधार पर उन्होंने फैसला लिया है.

यहां की जनता ने ईशूदान गढ़वी को चुना है. इसलिए हमारी पार्टी का सीएम फेस वही होंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात बदलाव की तरफ बढ़ रहा है. AAP नया इंजन, नई उम्मीद है.

अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं. उन्होंने जनता की राय जानने के लिए एक नंबर भी जारी किया था, जिस पर कॉल और वाट्सएप के जरिए लोग 3 नवंबर यानी गुरुवार की शाम तक अपनी राय दे सकते थे. 

गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं.

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *