व्यापार

बर्नार्ड अर्नाल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान की बात करें तो एक नाम ने सबको चौंका दिया है। जी बिल्कुल सही पढ़ा आपने अब लूई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट इस धरती के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. उनसे पहले एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे. इस रेस में एलन मस्क भी शामिल थे. हाल ही में बर्नार्ड अर्नाल्ट का नाम फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट सबसे टॉप पर पहुंचा है.

वर्तमान में अर्नाल्ट की कुल संपत्ति 198.9 अबर डॉलर है. वहीं, इस मामले में जेफ बेजोस थोड़े पिछड़ गए हैं. उनकी संपत्ति 194.9 अरब डॉलर है. इस लिस्ट में जेफ दूसरे नंबर पर हैं, वहीं इलेक्ट्रिक कंपनी के मालिक एलन मस्क 185.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

रियल-टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट की मदद से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दौलत में रोजाना उतार-चढ़ाव को नापा जाता है. इसकी मदद से ये पता लगाया जाता है कि किसकी संपत्ति कितनी है?

बर्नार्ड अर्नाल्ट 72 वर्षीय बिजनसमैन हैं. वे फैशन ब्रांड लूई वीटॉन मोएट हेनेसी के मालिक हैं, देखा जाए तो अर्नाल्ट के पास कुल 70 ब्रांड्स हैं. इन ब्रांड्स में लुई वीटन, मार्क जैकब्स, केंजो, स्टेला मेकार्टनी फेंडी, क्रिश्चियन डायर, गिवेंची और सेफोरा जैसे फेमस ब्रांड्स शामिल हैं.

Related Posts

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

इंडियन इकोनॉमी को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बताए जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले फायदे

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर बड़ी बात…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *