व्यापार

रोनाल्डो ने कोका-कोला की 2 बॉटल हटाई, कंपनी को लगा 4 अरब डॉलर का चूना

दुनिया के दिग्गज और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक झटके में कोका-कोला कंपनी को हजारों करोड़ का झटका दे दिया है। उन्होंने यूरोपीय चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अपने सामने से दो कोका-कोला की बोतलों को सामने से हटा क्या दिया, कोका कोला बनाने वाली कंपनी को 30 हजार करोड़ का झटका लग गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गई. 

कोका-कोला का बाजार वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गई, जिसमें उसे 4 अरब डॉलर का झटका लगा. इस विवाद के बाद कोका कोला ने बयान दिया कि खिलाड़ियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस या मैच के दौरान हर तरह की ड्रिंक दी जाती है, अब ये उनपर निर्भर करता है कि वो क्या लेना पसंद करते हैं, ये हर किसी की च्वाइस है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाता फुटबॉल खेल से हैं और ये एक काफी फेमस फुटबॉल खिलाड़ी हैं. एक गरीब परिवार में जन्मे क्रिस्टियानो ने बेहद की कम उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था और इनका चयन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम में महज 18 साल की आयु में ही हो गया था. काफी कम समय के अंदर ही क्रिस्टियानो अपने खेल के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गए थे और इस वक्त ये दुनिया के सबसे प्रसिद्ध प्लेयर बन गए हैं. 

आय के मामले में भी क्रिस्टियानो दुनिया के अन्य खिलाड़ियों से काफी आगे हैं और इनका नाम दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी की लिस्ट में सबसे प्रथम नंबर पर आता है. लेकिन इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए क्रिस्टियानो ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल भी किया है. महज 16 साल की उम्र में रोनाल्डो पुर्तगाल के ‘स्पोर्टिंग सीपी’ क्लब का हिस्सा बन गए थे और इस दौरान इनके खेल से खुश होकर इनको स्पोर्टिंग की युवा टीम के मैनेजर द्वारा पदोन्नत किया गया था.

रोनाल्डो ने आज भले ही कोका कोला को इग्नोर कर दिया हो, लेकिन एक वक्त था जब वो इसका प्रचार कर चुके हैं. रोनाल्डो ने साल 2006 में कोका कोला का विज्ञापन किया था. इस विज्ञापन में रोनाल्डो फ्रिज में रखीं कोका कोला के कैन पर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. इस विज्ञापन रोनाल्डो लोगों को कोक पीने के लिए कह रहे हैं. हालांकि अब वह कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से मना कर रहे हैं.

रोनाल्डो की इस घटना की भारत में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि क्या भारत के किसी स्पोर्ट्समैन की इतनी हिम्मत हो सकती है कि वो इस तरह से किसी कंपनी को इग्नोर कर सकता है. लोगों के अनुसार कोका कोला से शरीर को काफी नुकसान होता है, लेकिन इसके बाद भी भारतीय सेलीब्रेटी पैसों के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार करते हैं.

Related Posts

खेत में सही से नहीं हो रही पैदावार, तो सरकार की ये स्कीम आएगी काम, होगा बंपर फायदा

खबर इंडिया की।खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ ज्यादा खाद और यूरिया डालना…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *