उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के नतीजों पर चर्चा करेंगे।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यहां भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर बढ़ रहा है। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 60 से कम सीटों पर सिमट रहा है।हालांकि, झारखंड की 81 सीटों पर रुझानों में झामुमो गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है।
कांग्रेस का डिब्बा हुआ गोल बोले- पीएम मोदी
PM मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों आने पर भी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट पर PM ने कहा था,कि- कांग्रेस का डिब्बा गोल 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर इसी साल अगस्त में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था।
जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी-पीएम मोदी
हरियाणा नतीजों पर कहा था,कि-जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है।
जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर कहा था, ‘ यहां दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।
लोकसभा चुनाव के नतीजे के बीच पीएम ने 34 मिनट का दिया था भाषण
इसी साल 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था।प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र किया था। उन्होंने दोनों के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही तीसरे कार्यकाल में NDA नेतृत्व में अच्छा काम करने का भरोसा दिया।















