उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

करवाचौथ पर दफ्तर से जल्दी घर लौटा पति, आशिक की बाहों में डूबी थी पत्नी, फिर..!

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में करवा चौथ पर रिश्तों का वो पहलू सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जहाँ एक ओर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं, इस गांव में एक पति ने करवा चौथ पर अपनी पत्नी को खुद उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। यह अनोखी घटना अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में सामने आई है, जहाँ एक पति ने प्यार और भरोसे के टूटने के बाद ऐसा बड़ा फैसला लिया।

दांपत्य में दरार और प्रेम प्रसंग की हुई शुरुआत
टिकरा गांव के अमरजीत की शादी चार साल पहले आरती नाम की युवती से हुई थी। शुरूआत में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन वक्त के साथ आरती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। अमरजीत ने तमाम कोशिशों के बावजूद न तो पत्नी को समझा सके और न ही प्रेमी को धमकाने से कोई असर पड़ा। जब हालात बेकाबू होने लगे, अमरजीत ने पत्नी को साथ लेकर कमाने बाहर चला गया।

करवा चौथ पर खुला राज़: प्रेमी को बुलाया घर
बाहर रह रहे अमरजीत के लाइफ में एक और झटका तब आया, जब बार-बार झगड़ों और आरोप-प्रत्यारोप के चलते उसे घर लौटना पड़ा। लौटते ही उसने देखा कि अब आरती खुलेआम अपने प्रेमी को घर बुलाने लगी थी। करवा चौथ के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ — घर लौटे पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी की बाहों में देखा तो हैरान रह गया।

थाने पहुंचा पति पुलिस ने किया तीसरा फैसला
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमरजीत सीधा थाने पहुंचा और अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी पक्षों को बुलाकर अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर वार्ता की। आरती ने अपने पति पर शराब पीने और मारपीट के आरोप लगाए तथा अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। पति ने भी अपनी सफाई दी और आखिरकार कहा कि उसे अपनी पत्नी के फैसले से ऐतराज नहीं है। लिहाजा, पुलिस ने भी औपचारिक प्रक्रिया के तहत सभी के बयान और दस्तखत लेकर पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *