अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

आशिक के प्यार में डूबी पत्नी ने एक लाख रूपए देकर कराई पति की हत्या, जंगल में लाश फेंककर थाने पहुंची, फिर ऐसे खुला राज

उमाकांत त्रिपाठी।लिंकरोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद गांव निवासी योगेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने भाड़े के हत्यारों को एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया था।

झाड़ियों में छुपाई थी लाश
मामले में अभी हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपित फरार हैं। योगेश का शव चार दिन पहले पिलखुआ में सड़ी-गली हालत में मिला था। जांच में पता चला है कि- पत्नी पूजा व उसके प्रेमी आशीष ने चंद्रपाल को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। चंद्रपाल ने अपने साथी प्रवीण के साथ पेपर कटर से वारकर योगेश की हत्या की थी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया था।

जानिए- क्यों किया पति योगेश का मर्डर?
पूजा योगेश से तलाक चाहती थी, लेकिन योगेश तलाक नहीं दे रहा था। आशीष से पहले भी पूजा के एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध रह चुके हैं। कई माह तक पूजा आशीष के साथ पिलखुआ में एक किराये के मकान में लिव-इन में रही थी। बाद में वह अपने घर आ गई थी।

थाने में दर्ज कराई थी पति की गुमशुदगी
आरोपित अब से दो बार पहले भी हत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली थी, लेकिन 24 सितंबर को आरोपितों ने योगेश को पिलखुआ बुलाया और यहां जंगल में ले जाकर हत्याकांड को अंजाम दिया।परिवार व पुलिस को भटकाने के लिए हत्या के बाद पूजा ने लिंकरोड थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पत्नी पूजा व उसके प्रेमी आशीष को गिरफ्तार किया है। जबकि चंद्रपाल और प्रवीण अभी फरार हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *