न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अच्छा काम किया, लेकिन… जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार खुलकर बोले गृहमंत्री अमित शाह

उमााकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आलोचनाओं पर जवाब दिया और स्पष्ट किया है कि जगदीप धनखड़ संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने अच्छा काम भी किया. उन्होंने कहा कि जहां तक इस्तीफे का सवाल है तो उन्होंने निजी स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है. गृह मंत्री ने यह बात एक इंटरव्यू में कही है, जिसमें उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की.

गृह मंत्री ने कहा,कि- धनखड़ जी संवैधानिक पद पर बैठे थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने संविधान के अनुसार अच्छा काम किया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है. इसे ज्यादा खींचकर किसी और दिशा में देखने की जरूरत नहीं है.पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस सिलसिले में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी और कहा था कि- वह स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं. उनके अचानक इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा लगातार बनी हुई है कि आखिर उन्होंने अपने पद से अचानक इस्तीफा क्यों दिया? पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ कहां हैं?

शाह ने विपक्ष पर कसा तंज
गृह मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि- आज भी विपक्ष की कोशिश यही है कि अगर वे कभी जेल जाएं तो वहीं से सरकार चला सकें. उन्होंने विपक्ष की मंशा पर बात करते हुए कहा कि वे चाहते हैं, “जेल को ही सीएम हाउस, पीएम हाउस बना दिया जाए और जेल से ही DGP, चीफ सेक्रेटरी, कैबिनेट सेक्रेटरी या होम सेक्रेटरी को आदेश दिए जाए.

जानें- राहुल गांधी पर शाह ने क्या आरोप लगाया?
130वें संविधान संशोधन बिल के विरोध पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए शाह ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा,कि- मनमोहन सिंह द्वारा लालू यादव को बचाने के लिए लाया गया ऑर्डिनेंस राहुल गांधी ने फाड़ दिया था. उस दिन नैतिकता थी तो क्या आज नहीं है? या फिर अब तीन बार चुनाव हारने के बाद नैतिकता खत्म हो गई?”

जानिए- बिल के पास होने को लेकर शाह का भरोसा
त शाह ने कहा कि- यह बिल पास होकर रहेगा. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस पार्टी और विपक्ष में कई लोग ऐसे होंगे जो नैतिकता का साथ देंगे और नैतिक आधार पर खड़े होंगे.” गृह मंत्री ने राहुल गांधी के आउटरीच प्रोग्राम्स पर भी टिप्पणी की और कहा, “किसी कार्यक्रम को मैनेज करने और जनता से संवाद करने में बहुत बड़ा अंतर है.”

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 706

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *