न्यूज़भारतहेडलाइंस

अब खत्म होगा लाल आतंक: नक्सल ऑपरेशन पर मीटिंग लेंगे गृहमंत्री अमित शाह, बुलाए गए 6 राज्यों के CM

उमाकांत त्रिपाठी। CM विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले CM साय ने कहा-9 महीने में बड़ी कार्रवाई नक्सलियों पर की गई है।

उन्होंने कहा कि, अब तक 191 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। ये बदलाव का संकेत है। बस्तर के युवा फोर्स में शामिल होकर माओवादी को खदेड़ रहे हैं। अमित शाह के सामने CM साय प्रदेश में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन की जानकारी रखेंगे।

नक्सलवाद खात्मे पर दिया था बयान
23 अगस्त से अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। तब उन्होंने 24 अगस्त को नक्सल पर बैठक लेकर उसके खात्मे की बात कही थी। रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था- ‘हम मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।’ इसके 41 दिन बाद 4 सितंबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। अब दिल्ली में सोमवार को बड़ी बैठक होने जा रही है।

गृह मंत्रालय बना रहा प्लान
नक्सलियों के खिलाफ गृह मंत्रालय राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग रोकी गई, वैसे ही नक्सलियों को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में साल 2010 के मुकाबले 2023 में नक्सल हिंसा में 72% और मृत्यु में 86% कमी आई है। इस साल देश में 202 नक्सली मारे गए हैं। 2024 के शुरूआती 9 महीनों में 723 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 38 रह गई है।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 633

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *